अयोध्या में राम पैड़ी पर होगा स्टेडियम का निर्माण:

20 हजार श्रद्धालु एक साथ बैठ सकेंगे, 18 हजार की परियोजनाओं की प्रशासन ने की वित्तीय स्वीकृति

अयोध्या में राम पैड़ी के पूर्वी छोर पर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। सरयू परियोजना प्रथम के अन्तर्गत गुण निमन्त्रण मंडल की सरयू नहर इकाई ने शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। प्रस्तावित योजना के तहत 18 करोड़ 68 लाख 22 हजार से राम की पैड़ी पर भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। ताकि दीपोत्सव पर हजारों की संख्या में राम भक्त दीपोत्सव के भव्य और आलौकिक नजारा को देख सके।

शासन की ओर से अधिकृत एजेंसी के आर्किटेक्ट ने अधिशासी अभियंता सरयू नहर जय सिंह के साथ राम पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता सिंह ने बताया कि पूर्वी छोर पर बोर्डर पिचिंग स्थल पर स्टेडियम के स्वरुप में दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा।

अधिशासी अभियंता बताया कि लता मंगेशकर चौक से लेकर सरयू पुल के पश्चिम घाट के अंतिम छोर तक दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियां बनवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसकी क्षमता 15-20 हजार दर्शकों की होगी।

ऐतिहासिक पल का राम की पैड़ी बन रहा गवाह

दीपोत्सव के अवसर पर हर साल राम की पैड़ी पर जलने वाला दीये हर वर्ष ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे है। प्रतिवर्ष रिकार्ड गीनिज बुक में नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।

छठवें साल 2022 में रामपैड़ी के 36 घाटों पर 14 लाख से अधिक दीये जलाए गये थे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अवध विश्वविद्यालय की ओर से 20 हजार वालेंटियर लगाए गये थे। करीब पांच हजार दर्शकों के लिए जिला प्रशासन ने पास निर्गत किया था। बावजूद इसके यहां 50 हजार के करीब दर्शक पहुंच गये।

पश्चिम घाट पर आवागमन के लिए बनेगा टू-लेन

अधिशासी अभियंता सिंह ने बताया कि इस दर्शक दीर्घा के अतिरिक्त पश्चिम घाट से राम पैड़ी जाने वाले मार्ग को भी टू-लेन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टू-लेन है और मध्य में डिवाइडर लगा है लेकिन यह रास्ता सकरा है और गाड़ियां यू-टर्न नहीं ले पाती है जिसके कारण रास्ते को अधिक चौड़ा कर डिवाइडर के अंतिम छोर पर यू-टर्न की व्यवस्था बनाई जाएगी।

मालूम हो कि इस स्टेडियम के निर्माण के साथ रास्ते के चौड़ीकरण से वीवीआईपी मूवमेंट के साथ भीड़ का आवागमन भी निर्बाध रूप से संभव हो सकेगा।

2017 के बाद राम की पैड़ी की अहम भूमिका

अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में राम पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत की थी।

हर साल आयोजित होने ने इस दीपोत्सव ने अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बीच दीपोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भी पहुंचने लगे लेकिन स्थानाभाव के कारण बड़ी अव्यवस्था पैदा होने लगी है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts

Ayodhya Dham Travel

Ayodhya Dham Travel

Royal Heritage